हैदराबाद में अस्पताल की CEO कोकीन खरीदते हुए गिरफ्तार,
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक फेमस अस्पताल की CEO को कोकीन खरीदते हुए गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, महिला CEO 5 लाख रुपये की कोकीन खरीद रही थी। पुलिस ने CEO के अलावा एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। यह व्यक्ति CEO तक ड्रग्स पहुंचा रहा था। दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
