भारतीय टेस्ट टीम का हुआ एलान, शुभमन गिल को मिली कप्तानी; करुण नायर का हुआ कमबैक
नई दिल्ली। रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास लेने के बाद भारतीय टेस्ट क्रिकेट में नए युग का आरंभ हो गया है। इसकी शुरुआत 20 जून से इंग्लैंड दौरे से होगी। बीसीसीआई ने शनिवार को टेस्ट सीरीज के लिए टीम का एलान कर दिया। शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है।
भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के चौथे संस्करण का आगाज युवा टीम के साथ करेगी। कप्तान रोहित शर्मा के टेस्ट से रिटायरमेंट लेने के बाद युवा शुभमन गिल को नया कप्तान बनाया गया है। वहीं, ऋषभ पंत को उनका डिप्टी नियुक्त किया है।
