दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी अस्पताल में भर्ती, पोते ने शेयर किया वीडियो
दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी अस्पताल में भर्ती हैं. उनके पोते सैयद अरीब बुखारी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी. साथ ही उन्होंने लोगों से अपने दादा की सेहत के लिए दुआ करने की अपील की है. कुछ महीनों पहले भी इमाम बुखारी की तबियत बिगड़ी थी और उनका प्रोस्टेट ग्लैंड का ऑपरेशन हुआ था. हालांकि इमाम बुखारी के करीबी सूत्रों के मुताबिक उनकी तबियत अभी स्थिर है. उन्हें इन्फेक्शन हुआ है जिसके इलाज के लिए उन्हें एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है
