दिल्ली की सड़कों पर दौड़ते रहेंगे ई-रिक्शा या लगेगा बैन? नई EV पॉलिसी में सरकार ने लिया क्या फैसला
जी का जंजाल बन रहे ई-रिक्शा को रियायत देने के पक्ष में सरकार नहीं है। ई-रिक्शा अभी दिल्ली की प्रमुख सड़कों पर प्रतिबंधित हैं, जबकि सीएनजी ऑटो पर ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है। दिल्ली सरकार नई ईवी नीति के तहत ई-रिक्शा पर प्रतिबंध हटाने नहीं जा रही है और न ही ई-रिक्शा प्रमुख सड़कों पर भी चलते दिखाई देंगे।
रफ्तार के मामले में भी ई-रिक्शा सीएनजी ऑटो के मुकाबले कमजोर हैं, ऐसे में भी माना जा रहा है प्रमुख सड़कों पर यातायात जाम और हादसों की वजह बन सकते हैं। इसी के चलते 236 सड़कों पर प्रतिबंधित हैं।
मगर ये फिर भी इन सड़कों पर दौड़ रहे हैं। ऐसे ई रिक्शा पर कार्रवाई भी हो रही है और चालान भी काटे जा रहे हैं, मगर इसके चालक सुधरने को तैयार नहीं हैं। कई जगह तो छोटे बच्चों के हाथों में भी ई रिक्शा दे दिए गए हैं।
